दैनिक भास्कर और शुभम ग्रुप की ओर से कोटा संभाग का सबसे बड़ा ‘मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो-26’ शनिवार से शुरू हो रहा है। झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय एक्सपो में ऑन-स्पॉट बुकिंग कराने वाले विजिटर्स को 1 लाख रुपए तक का विशेष शगुन डिस्काउंट मिलेगा। एक्सपो में कोटा और जयपुर के नामचीन डेवलपर्स के साथ प्रमुख बैंक भी शामिल होंगे, जहां लोगों को प्रॉपर्टी खरीदने, निवेश करने और होम लोन से जुड़ी जानकारी एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। एक्सपो के मुख्य अतिथि एलेन करियर इंस्टीट्यूट के फाउंडर राजेश माहेश्वरी, कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त बीके अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, श्रीमाहेश्वरी समाज कोटा के अध्यक्ष राजेश बिरला और कोटा डेयरी के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ होंगे। कोटा में रियल एस्टेट निवेश की संभावनाएं एजुकेशन हब के रूप में देशभर में पहचान रखने वाला कोटा अब इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट सेक्टर में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहर में चल रही इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, औद्योगिक विस्तार और आधुनिक शहरी विकास योजनाओं से प्रॉपर्टी बाजार में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्सपो में आवासीय और व्यावसायिक प्रॉपर्टी के कई विकल्प उपलब्ध होंगे। बजट के अनुसार चुन सकेंगे प्रॉपर्टी एक्सपो में विजिटर्स अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लॉट्स, फ्लैट्स, रो-हाउसेस, लग्जरी अपार्टमेंट्स और कमर्शियल स्पेस के विकल्प देख सकेंगे। कोटा और जयपुर के डेवलपर्स एक मंच पर अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी देंगे। वहीं, प्रमुख बैंकों की मौजूदगी से प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों को होम लोन, फाइनेंस और बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी मिल सकेगी। ये ग्रुप और बैंक होंगे शामिल एक्सपो के मुख्य प्रायोजक शुभम ग्रुप और टेक पार्टनर रियल राजस्थान हैं। सहयोगी के रूप में केजीवी इंफ्रा, पार्थ सारथी ग्रुप, आशीर्वाद हाउसिंग ग्रुप, आशीष ग्रुप, सनराइज ग्रुप, पार्श्वनाथ ग्रुप, विजन ग्रैंड ग्रुप, पिंकवाल ग्रुप और वीआरबी ग्रुप शामिल हैं। बैंकिंग पार्टनर के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एसबी फाइनेंस मौजूद रहेंगे। वहीं, सोलर सॉल्यूशंस के लिए सनोवेटिव सोलर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

