कोटपूतली में हैड कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला, मौत:हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात थे, ट्रक जब्त, चालक हिरासत में; अम्बाला-पनियाला हाईवे पर हादसा

कोटपूतली में हैड कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला, मौत:हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात थे, ट्रक जब्त, चालक हिरासत में; अम्बाला-पनियाला हाईवे पर हादसा

कोटपूतली में हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात हैड कांस्टेबल राजेन्द्र यादव 57) को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना अम्बाला-पनियाला हाईवे पर देहली पब्लिक स्कूल के सामने गुरुवार का है। जानकारी के अनुसार- हैड कांस्टेबल ड्यूटी पर थे। तभी अम्बाला हाईवे से कोटपूतली की तरफ आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में हैड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत राजकीय बीडीएम अस्पताल कोटपूतली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही कोटपूतली-बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह, एएसपी और टीआई समेत कई पुलिस अधिकारी व जवान अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। उसे पनियाला थाने भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *