कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद चुनाव की तस्वीर नामांकन पत्रों की जांच के बाद साफ हो गई है। जिले के 27 वार्डों में 209 प्रत्याशियों ने 262 नामांकन भरे थे। जांच के बाद अब 161 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द जांच के दौरान वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी ईश्वर सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 117(2) में आरोप तय होने के कारण उनका पर्चा खारिज हुआ। अब नाम वापसी की प्रक्रिया पर सबकी नजर है। नाम वापसी के बाद ही 27 वार्डों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट सामने आएगी।

