कोटपूतली कॉलेज में डॉ. कलाम की जयंती पर कार्यक्रम:युवाओं को आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान की प्रेरणा दी

कोटपूतली कॉलेज में डॉ. कलाम की जयंती पर कार्यक्रम:युवाओं को आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान की प्रेरणा दी

कोटपूतली के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय कॉलेज में राष्ट्रीय युवा मार्गदर्शक दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर यह कार्यक्रम किया। छात्रों को उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन से जोड़कर देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने को प्रेरित करना था। लक्ष्य तय कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया प्राचार्य प्रो. आरके सिंह के मार्गदर्शन में एनएसएस जिला संयोजक प्रो. अशोक ने डॉ. कलाम के जीवन-विचारों पर बताया। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य तय कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया। प्रो. महेंद्र गुर्जर, प्रो. धनश्याम, प्रो. चंदन सिंगल और प्रो. श्रीराम यादव ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने डॉ. कलाम के संघर्ष, समर्पण और वैज्ञानिक सोच को प्रेरणा बताया। छात्रों को डॉ. कलाम के विचारों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देने को कहा गया। प्राचार्य प्रो. आरके सिंह ने ऐसे आयोजनों को छात्रों के विकास और सामाजिक चेतना के लिए अहम बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *