कोच के पति पर बालिकाओं से छेड़छाड़ का आरोप:छात्रावास अधीक्षिका और छात्राओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कोच के पति पर बालिकाओं से छेड़छाड़ का आरोप:छात्रावास अधीक्षिका और छात्राओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बारां के छीपाबड़ौद तहसील के पछाड़ स्थित राजकीय कन्या आश्रम छात्रावास में बालिकाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रावास की 50 बालिकाओं और अधीक्षिका ममता गौतम ने पुलिस अधीक्षक बारां और छीपाबड़ौद थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत पत्रों में बताया गया है कि छात्रावास में कोच रामसरेखा बाई मीणा के पति प्रेमशंकर मीणा आए दिन बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौच करते हैं। आरोप है कि वे शराब पीकर भी आते हैं, जिससे बालिकाएं परेशान हैं। 24 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे प्रेमशंकर मीणा दीवार कूदकर छात्रावास में घुस गया। उसने बालिकाओं के साथ जबरदस्ती और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने गाली-गलौच भी की। अधीक्षिका ने बताया कि इस घटना की सूचना छीपाबड़ौद थाने में दी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बालिकाओं ने भी एसपी को पत्र लिखकर जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस वजह से पढ़ाई और सुरक्षा का माहौल खराब हो गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *