कैमूर SP ने हथियार प्रदर्शन पर दी चेतावनी:सोशल मीडिया पर AI कंटेंट से दहशत फैलाने पर FIR, करियर होगा प्रभावित

कैमूर SP ने हथियार प्रदर्शन पर दी चेतावनी:सोशल मीडिया पर AI कंटेंट से दहशत फैलाने पर FIR, करियर होगा प्रभावित

कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन, फर्जी वीडियो और रील पोस्ट करने वाले युवाओं को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो पोस्ट करने का चलन बढ़ रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है। इससे समाज में अनावश्यक दहशत फैलती है, लोग भयभीत होते हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। AI-जनरेटेड वीडियो पर भी होगी कार्रवाई एसपी ने बताया कि हाल ही में ऐसे कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। जांच में कुछ फोटो और वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड या एडिटेड पाए गए हैं। पुलिस ने साफ किया कि वीडियो असली हो या AI-जनरेटेड, सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी और अदालत के माध्यम से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने युवाओं और उनके अभिभावकों से ऐसे साइबर अपराधों से दूर रहने की अपील की है। एफआईआर दर्ज होने पर युवाओं का करियर प्रभावित होगा, जिससे सरकारी या निजी नौकरी और पासपोर्ट बनवाने में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। पुलिस ने शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया है। कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन, फर्जी वीडियो और रील पोस्ट करने वाले युवाओं को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो पोस्ट करने का चलन बढ़ रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है। इससे समाज में अनावश्यक दहशत फैलती है, लोग भयभीत होते हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। AI-जनरेटेड वीडियो पर भी होगी कार्रवाई एसपी ने बताया कि हाल ही में ऐसे कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। जांच में कुछ फोटो और वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड या एडिटेड पाए गए हैं। पुलिस ने साफ किया कि वीडियो असली हो या AI-जनरेटेड, सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी और अदालत के माध्यम से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने युवाओं और उनके अभिभावकों से ऐसे साइबर अपराधों से दूर रहने की अपील की है। एफआईआर दर्ज होने पर युवाओं का करियर प्रभावित होगा, जिससे सरकारी या निजी नौकरी और पासपोर्ट बनवाने में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। पुलिस ने शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *