कैमूर में मार्बल लदे अनियंत्रित ट्रेलर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह ट्रेलर के नीचे जा फंसा और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के मोहनिया टोल प्लाजा के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती और मोहनिया थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीन क्रेन की मदद से करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया और अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भेजा गया। रोहतास लौटने के दौरान हादसा परिजनों के अनुसार, टेंपो में सवार सभी लोग अपनी बहन के यहां चारा मशीन पहुंचाकर वापस अपने गांव समहुता (शिवसागर थाना क्षेत्र, रोहतास) लौट रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ। घायल टेंपो चालक बृज बिहारी ने बताया कि वे लोग रास्ते में थे, तभी अचानक यह जोरदार भिड़ंत हो गई। मृतक के परिजन बृजभान कुमार ने पुष्टि की कि घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। 2 घायलों को गंभीर हालत में वाराणसी किया गया रेफर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रवि ने बताया कि अस्पताल में लाए गए तीन लोगों में से एक को मृत घोषित किया गया। दो अन्य घायलों में से एक की स्थिति गंभीर होने और अंदरूनी चोट के कारण बेहतर इलाज के लिए बीएचयू (वाराणसी) रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल की स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कैमूर में मार्बल लदे अनियंत्रित ट्रेलर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह ट्रेलर के नीचे जा फंसा और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के मोहनिया टोल प्लाजा के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती और मोहनिया थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीन क्रेन की मदद से करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया और अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भेजा गया। रोहतास लौटने के दौरान हादसा परिजनों के अनुसार, टेंपो में सवार सभी लोग अपनी बहन के यहां चारा मशीन पहुंचाकर वापस अपने गांव समहुता (शिवसागर थाना क्षेत्र, रोहतास) लौट रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ। घायल टेंपो चालक बृज बिहारी ने बताया कि वे लोग रास्ते में थे, तभी अचानक यह जोरदार भिड़ंत हो गई। मृतक के परिजन बृजभान कुमार ने पुष्टि की कि घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। 2 घायलों को गंभीर हालत में वाराणसी किया गया रेफर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रवि ने बताया कि अस्पताल में लाए गए तीन लोगों में से एक को मृत घोषित किया गया। दो अन्य घायलों में से एक की स्थिति गंभीर होने और अंदरूनी चोट के कारण बेहतर इलाज के लिए बीएचयू (वाराणसी) रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल की स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


