कैमूर जिले के बीयूरी गांव में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोरी खुशबू कुमारी की मौत हो गई। अंधविश्वास के चलते परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाया। चांद थाना क्षेत्र के बीयूरी गांव में खुशबू कुमारी (पिता- सुक्खू मुसहर) घर में जमीन पर सो रही थी, तभी एक जहरीले करैत सांप ने उसकी नाक पर डंस लिया। सांप के काटने के बाद किशोरी ने परिजनों को तुरंत अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई थी। किशोरी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई
हालांकि, परिजनों ने उसकी बात नहीं मानी और समय रहते अस्पताल जाने के बजाय उत्तर प्रदेश के सैदुपुर गांव में झाड़-फूंक कराने ले गए। झाड़-फूंक के दौरान किशोरी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। जब स्थिति गंभीर हो गई, तब परिजन उसे चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHSC) लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद खुशबू को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। झाड़-फूंक में समय गंवाना जानलेवा
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जहरीले सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाना जानलेवा साबित होता है। उन्होंने सलाह दी कि सर्पदंश के तुरंत बाद पीड़ित को बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध होता है, जिससे मरीज की जान बचाई जा सकती है। कैमूर जिले के बीयूरी गांव में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोरी खुशबू कुमारी की मौत हो गई। अंधविश्वास के चलते परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाया। चांद थाना क्षेत्र के बीयूरी गांव में खुशबू कुमारी (पिता- सुक्खू मुसहर) घर में जमीन पर सो रही थी, तभी एक जहरीले करैत सांप ने उसकी नाक पर डंस लिया। सांप के काटने के बाद किशोरी ने परिजनों को तुरंत अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई थी। किशोरी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई
हालांकि, परिजनों ने उसकी बात नहीं मानी और समय रहते अस्पताल जाने के बजाय उत्तर प्रदेश के सैदुपुर गांव में झाड़-फूंक कराने ले गए। झाड़-फूंक के दौरान किशोरी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। जब स्थिति गंभीर हो गई, तब परिजन उसे चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHSC) लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद खुशबू को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। झाड़-फूंक में समय गंवाना जानलेवा
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जहरीले सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाना जानलेवा साबित होता है। उन्होंने सलाह दी कि सर्पदंश के तुरंत बाद पीड़ित को बिना देर किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध होता है, जिससे मरीज की जान बचाई जा सकती है।

