कैमूर के मुंडेश्वरी धाम में 4 जगहों पर पार्किंग तय:DM ने किया औचक निरीक्षण; हनुमान गढ़ी रोड के गड्ढे भरने, मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग के निर्देश

कैमूर के मुंडेश्वरी धाम में 4 जगहों पर पार्किंग तय:DM ने किया औचक निरीक्षण; हनुमान गढ़ी रोड के गड्ढे भरने, मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग के निर्देश

कैमूर के जिला पदाधिकारी ने प्रसिद्ध मुंडेश्वरी धाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन कराने के निर्देश दिए। 4 जगहों पर होगी वाहनों की पार्किंग मुंडेश्वरी धाम में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए चार पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इनमें मुंडेश्वरी होटल, होटल रंगमंच, मुंडेश्वरी पार्क और हनुमान गढ़ी रोड के पास का स्थान शामिल है। डीएम ने सभी पार्किंग स्थलों पर स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने और वाहनों के प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि जाम की स्थिति न बने। हनुमान गढ़ी रोड के गड्ढों की मरम्मत के निर्देश निरीक्षण के दौरान हनुमान गढ़ी रोड पर कई गड्ढे मिले। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इनकी मरम्मत का काम तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य रास्तों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग लगाने को भी कहा गया। इससे भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात सुचारु रखने में मदद मिलेगी। वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था, वाहनों की होगी जांच डीएम ने मंदिर न्यास के सचिव को वॉलंटियरों को व्यवस्था संभालने में लगाने का निर्देश दिया। साथ ही न्यास के वाहनों की नियमित जांच कराने और पर्याप्त संख्या में ड्राइवर रखने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान परेशानी न हो और वे सुरक्षित दर्शन कर सकें। कैमूर के जिला पदाधिकारी ने प्रसिद्ध मुंडेश्वरी धाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन कराने के निर्देश दिए। 4 जगहों पर होगी वाहनों की पार्किंग मुंडेश्वरी धाम में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए चार पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इनमें मुंडेश्वरी होटल, होटल रंगमंच, मुंडेश्वरी पार्क और हनुमान गढ़ी रोड के पास का स्थान शामिल है। डीएम ने सभी पार्किंग स्थलों पर स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने और वाहनों के प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि जाम की स्थिति न बने। हनुमान गढ़ी रोड के गड्ढों की मरम्मत के निर्देश निरीक्षण के दौरान हनुमान गढ़ी रोड पर कई गड्ढे मिले। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इनकी मरम्मत का काम तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य रास्तों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग लगाने को भी कहा गया। इससे भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात सुचारु रखने में मदद मिलेगी। वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था, वाहनों की होगी जांच डीएम ने मंदिर न्यास के सचिव को वॉलंटियरों को व्यवस्था संभालने में लगाने का निर्देश दिया। साथ ही न्यास के वाहनों की नियमित जांच कराने और पर्याप्त संख्या में ड्राइवर रखने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान परेशानी न हो और वे सुरक्षित दर्शन कर सकें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *