कैथल में क्लर्क द्वारा डीडीपीओ को प्रलोभन देने का आरोप:अधिकारी के भाई के पास भेजे 50 रुपए, क्लर्क के खिलाफ FIR

कैथल में क्लर्क द्वारा डीडीपीओ को प्रलोभन देने का आरोप:अधिकारी के भाई के पास भेजे 50 रुपए, क्लर्क के खिलाफ FIR

कैथल में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने विभाग के एक क्लर्क पर उसके खिलाफ की जा रही जांच को प्रभावित करने और पैसे का प्रलोभन देकर जांच को अपने हक में करने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में डीडीपीओ ने सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने क्लर्क के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नोटिस का नहीं दिया जवाब डीडीपीओ कैथल ऋतु लाठर ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग में कुलदीप सिंह नाम का व्यक्ति क्लर्क के तौर पर कार्य कर रहा है। वह इस समय कैथल ब्लॉक कार्यालय में कार्य कर रहा है। उसने किसी प्रकार से अपने दस्तावेजों में जान बूझकर अपनी जन्मतिथि 1984 की बजाय 1986 करवा ली। जब उसका सर्विस रिकॉर्ड देखा गया तो डेट ऑफ बर्थ मैच नहीं हुई। विभाग की ओर से इसकी जांच की जा रही है। इस बारे में क्लर्क को नोटिस देकर पूछा तो उसने जवाब नहीं दिया। भाई के पास कॉल की इस कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए क्लर्क ने 11 अगस्त को डीडीपीओ के भाई के पास कॉल की और कहा कि उसका ट्रांसफर हो रहा है। डीडीपीओ के कहने पर वह उसके पास दो लाख रुपए भेज रहा है। आरोपी क्लर्क ने उसके भाई के पास 50 रुपए भेज दिए। जब अधिकारी के भाई ने उसको इस बारे में बताया तो उन्होंने तुरंत क्लर्क का नंबर ब्लॉक करने के लिए कहा। डीडीपीओ ने आरोप लगाया कि उक्त क्लर्क रुपए भेजकर उस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था, ताकि बाद में ट्रांजक्शन की फोटो दिखाकर कहीं पर उसकी शिकायत कर सके। शिकायतकर्ता ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि इस बारे में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *