गोरखपुर में महिलाओं में स्तन एवं गर्भाशय कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच व प्रारंभिक पहचान के उद्देश्य से रीजेंसी हॉस्पिटल में विशेष कैंसर जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित जांच के महत्व पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने महिलाओं से स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता देने की अपील की। डीएम चिकित्सा कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जी. मेहर कुमार ने कैंसर के जोखिम कारकों, शुरुआती लक्षणों, बचाव और समय पर पहचान की जानकारी दी। शिविर में 168 महिलाओं की नि:शुल्क कैंसर जांच की गई। आयोजन मारवाड़ी युवा मंच उड़ान, इनर व्हील क्लब ऑफ रेनबो, रोटरी क्लब ऑफ गोरखपुर युगल, रक्त शक्ति युवा क्लब, वीएस फाउंडेशन और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त सहयोग से हुआ। आयोजकों ने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

