केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा:पोते का नाम रखा अहान, छोटे बेटा-बहू कुणाल-रिद्धि के घर गूंजी किलकारी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा:पोते का नाम रखा अहान, छोटे बेटा-बहू कुणाल-रिद्धि के घर गूंजी किलकारी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों का आगमन हुआ है। उनके बेटे कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने हैं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है, जिसका नाम ‘अहान’ रखा है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर खुशी साझा करते हुए लिखा कि बेटे के रूप में अहान उनके घर अपार खुशियां लेकर आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। अहान के जन्म के साथ कार्तिकेय और अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं, जबकि परिवार की लाड़ली इला को छोटा भाई मिला है। शिवराज ने लिखा कि अहान की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। यह उनके लिए ईश्वर का अनमोल आशीर्वाद है। उन्होंने अहान के नाना-नानी संदीप जैन और स्वाति जैन को भी बधाई दी है। जनवरी में पोती इला के दादा बने थे शिवराज शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत के घर 21 जनवरी 2026 को बेटी का जन्म हुआ था। दिल्ली के एम्स में जन्मी इस बच्ची का नाम इला रखा गया। पोती के जन्म पर शिवराज ने सोशल मीडिया पर लिखा था- “हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है।” उन्होंने बताया था कि कार्तिकेय पिता और अमानत मां बनी हैं, जबकि वे खुद दादा और साधना दादी बनी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *