कुशीनगर में 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन:पडरौना राजघराना हर साल करता है आयोजन, सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन भी लागू

कुशीनगर में 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन:पडरौना राजघराना हर साल करता है आयोजन, सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन भी लागू

पडरौना नगर में मंगलवार, 20 अक्टूबर को रामलीला मैदान में रावण दहन किया जाएगा। पडरौना राजघराने की ओर से हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होते हैं। राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह कार्यक्रम की तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। आरपीएन सिंह ने राजमहल परिसर में बन रहे रावण के पुतले का निरीक्षण किया और कारीगरों से बातचीत की। कार्यक्रम की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। दशहरे को लेकर पुलिस अलर्ट, किया फ्लैग मार्च दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस भी सतर्क है। सोमवार शाम पुलिस टीम ने पडरौना नगर में फ्लैग मार्च किया। नगर और आसपास के इलाकों में पुलिस की गश्त जारी है, ताकि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
सुबह 8 से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर पडरौना शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 20 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी और चार पहिया वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। ट्रैफिक निरीक्षक अश्विनी कुमार राय ने बताया कि बिहार, बांसी और खिरकिया की ओर से आने वाले वाहनों को खिरिया टोला होते हुए बड़ी नहर के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं, भारी कमर्शियल वाहनों को खिरकिया के रास्ते शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *