कुरारा में आरएसएस का कार्यक्रम:शरद पूर्णिमा संग मनाई वाल्मीकि जयंती, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

कुरारा में आरएसएस का कार्यक्रम:शरद पूर्णिमा संग मनाई वाल्मीकि जयंती, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

हमीरपुर के कुरारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शरद पूर्णिमा और महर्षि वाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामलीला मैदान के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ओम पांडेय ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों, जीवन मूल्यों और समाज को दिए गए संदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के संरक्षण, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर ओम पांडेय, सुशील कुमार, विवेक पालीवाल, गोपालदास पालीवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *