कोई बीच हाइवे पर रेसर बाइक का पहिया हवा में उड़ाता, तो कोई चलती साइकिल के ऊपर चढ़ जाता है। इतना ही नहीं कई लोग नौका विहार जैसे पब्लिक प्लेस पर फ्लिपिंग कर वाहवाही पाते। गोरखपुर में आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल रहे हैं। युवा फेमस होने के लिए जान नोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते हैं और वीडियो पोस्ट कर लाखों के व्यूज और लाइक्स कमाते हैं। कई मामलों में पुलिस ने एक्शन भी लिया है। फिर भी स्थिति सुधर नहीं रही। ऐसे स्टंट करने वालों में टीन एज के बच्चे भी शामिल हैं। स्टंटबाजी के 8 तस्वीरें देखिए… 1- न्यूज लिखने के समय से लगभग 15 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की गई थी। जिसमें एक लड़का पहले GTGST बाइक को हाइवे पर पहले तेज रफ्तार में भगाता है। फिर कुछ सेकेंड्स बाद चलती बाइक का अगला पहिया हवा में उड़ा कर बाइक आगे लेकर बढ़ जाता है। गाना बजता है आई एम किंग दूसरा साथी वीडियो शूट करता है। फिलहाल इस वीडियो पर 6 हजार तक के व्यूज और करीब 500 तक लाइक मिले हैं। 2- वहीं दूसरी वीडियो में दो लड़के KTM और GTGST बाइक से एक साथ हाइवे पर स्टंट करते हुए नजर आए। दोनों फिल्मी स्टाइल में बाइक के अगली पहिया को एक साथ ऊपर उठाकर पिछली पहिया के सहारे तेज रफ्तार में बाइक भगाते हैं। यह वीडियो 23 सितंबर को पोस्ट की गई थी। अब तक उसपर करीब 35 हजार व्यूज, 3 हजार लाइक मिले, जबकि 62 शेयर और 56 री-शेयर किए गए हैं। 3- इसी तरह का एक वीडियो सात दिन पहले इंटग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें टीन एज के कुछ बच्चे कुसमी जंगल वाली रोड पर साइकिल के साथ स्टंट करके वीडियो बनाते नजर आते हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह वे अगली पहिया को उठाकर बीच सड़क पर करतब दिखा रहे हैं। आसपास से लोग गाड़ी से और पैदल भी गुजर रहे हैं। 4- जबकि एक दूसरे वीडियो में तो एक लड़का हाइवे के किनारे हीरो होंडा बाइक को अपने कंधों पर ही उठाकर चल रहा है। यह वीडियो 8 सितंबर को पोस्ट की गई थी और अबतक इसपर 16 हजार के करीब व्यूज और 1600 के करीब लाइक्स मिले हैं। जबकि 77 बार शेयर किया गया है। 5- ऐसा ही एक और वीडियो दूसरी आईडी से 8 सितंबर को ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। जिसमें एक 12 से 13 साल का बच्चा एक पहिया वाली साइकिल चलाते हुए नजर आ रहा है। उस साइकिल का अगला पहिया निकला हुआ है और साइकिल आग से टूटी हुई भी है। इस वीडियो पर 5000 के आसपास व्यूज आएं हैं। जबकि 200 के करीब लाइक्स मिले हैं। 6- KTM बाइक से बेहद ही खतरनाक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक लड़का बीच हाइवे पर गाड़ी के अगले पहिया को उठाकर चलाता है। इतना ही नहीं पिछली पहिया के सहारे चल रही बाइक के सीट पर एक पैर रखकर बैठ भी जाता है। सबसे खतरनाक बात ये है कि वीडियो बनाते समय ही ट्रक और अन्य भारी वाहन बगल से गुजरते हुए नजर आएं। वीडियो 19 अगस्त को पोस्ट की गई थी और अबतक 48 हजार के करीब व्यूज और 2500 के करीब लाइक्स मिले। इसी आईडी से पोस्ट किये हुए स्टंट वाले अन्य वीडियोज पर मिलियंस में व्यूज गए हैं। 7- इसी तरह का एक और वीडियो सामने आया जिसमें बीच में रेसर बाइक चल रही और अलग- बगल और पीछे छोटे- छोटे बच्चे साइकिल से स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई सीट की ऊपर खड़ा हो जाता है तो कोई साइकिल के अगले पहिए को ऊपर उठाकर चलता है। यह वीडियो 13 सितंबर को पोस्ट की गई थी। जिसपर अब तक 17 हजार के करीब व्यूज और 1700 के करीब लाइक्स मिले हैं। जबकि 98 बार री-शेयर और 68 बार शेयर किया गया है। 8- नौका विहार पर सेल्फी पॉइंट I LOVE GORAKHPUR के ऊपर चढ़कर फ्लिपिंग करते हुए भी एक वीडियो सामने आया है। युवक करीब तीन फीट की ऊंचाई से छलांग लगाता है। उसके साथ दो तीन लड़के भी फ्लिपिंग करते हैं। आसपास खड़ी महिलाएं और लड़कियां और अन्य लोग इस स्टंट को देखकर हैरान हो गए। वीडियो 16 अगस्त को पोस्ट गई थी। जिसपर अबतक 59 हजार तक के व्यूज आ चुके हैं। इस तरह के हजारों वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। तमाम आईडी पर सिर्फ स्टंटबाजी के वीडियो की पोस्ट कर फॉलोवर्स बढ़ाएं जा रहे हैं। युवाओं में फेमस होने का क्रेज इस कदर बढ़ गया है की उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं रही है। कई स्टंटबाजों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है, लेकिन स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही।

