किसान मजदूर मोर्चा का सरकार के खिलाफ नया अभियान:ट्रैक्टर चोरो साडा सामान मोड़ो’आज जगराओं पुल से होगी शुरुआत

किसान मजदूर मोर्चा का सरकार के खिलाफ नया अभियान:ट्रैक्टर चोरो साडा सामान मोड़ो’आज जगराओं पुल से होगी शुरुआत

लुधियाना में किसान मजदूर मोर्चा की और से आज शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान किसानों के जब्त किए गए सामान और ट्रैक्टरों के मुद्दे पर अब सरकार के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है। किसानों का सीधा आरोप है कि सरकार और प्रशासन की तरफ से उनका जो सामान बॉर्डर पर लूटा या जब्त किया गया था उसका न तो कोई मुआवजा दिया गया है और न ही किसी प्रकार की कोई भरपाई की गई है। सरकार की इस अनदेखी के विरोध में अब किसानों ने एक बड़े पोस्टर अभियान की घोषणा की है। आज सुबह से होगा शंखनाद: इस विरोध प्रदर्शन और पोस्टर अभियान की शुरुआत आज सुबह ठीक 10 बजे जगराओं पुल से की जाएगी। शहीदों की प्रतिमाओं के पास से शुरुआत: किसान नेता ने बताया कि जगराओं पुल पर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं के पास से पहला पोस्टर लगाकर इस अभियान का आरंभ किया जाएगा। गांवों और शहरों में लगेंगे पोस्टर: इस मुहिम के तहत गांवों और शहरों में जगह-जगह सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर चोरो,साडा सामान मोड़ो’ के नारे वाले पोस्टर लगाए जाएंगे ताकि जनता तक सीधा संदेश पहुंच सके। मुआवजे की मांग: किसानों की मुख्य मांग है कि बॉर्डर पर हुए उनके नुकसान की तुरंत भरपाई की जाए और जब्त किए गए ट्रैक्टर व अन्य सामान बिना किसी देरी के वापस किए जाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *