किसान दिवस में डीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं:रबी फसल के लिए खाद, नहर सफाई और बिजली सप्लाई पर दिया जोर

किसान दिवस में डीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं:रबी फसल के लिए खाद, नहर सफाई और बिजली सप्लाई पर दिया जोर

अयोध्या कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। इसमें किसानों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समय पर समाधान के निर्देश दिए गए। डीएम ने रबी फसल के लिए खाद, नहर सफाई, निर्बाध बिजली और पशुओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया। उन्होंने धान कटाई और रबी बुवाई के लिए डीएपी समेत जरूरी खाद की उपलब्धता पक्की करने को कहा। जिलाधिकारी ने चीनी मिलों को पेराई सत्र से पहले तैयारी पूरी करने, सिंचाई विभाग को नहर सफाई और बिजली विभाग को किसानों को लगातार बिजली देने को कहा। एलडीएम को फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने को भी कहा गया। बैठक में कृषि, उद्यान, गन्ना, सिंचाई, बिजली और सहकारिता विभागों ने रबी की तैयारियों और धान खरीद की समीक्षा की। डीएम ने धान खरीद केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कनौजिया, डॉ. इंद्रदेव माहर समेत अधिकारी व किसान मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *