किशनगंज-100GM स्मैक के साथ 2 तस्कर अरेस्ट:बस स्टैंड पर पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर दबोचा

किशनगंज-100GM स्मैक के साथ 2 तस्कर अरेस्ट:बस स्टैंड पर पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर दबोचा

किशनगंज पुलिस ने बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल से स्मैक लेकर जा रहे थे और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी सब-इंस्पेक्टर सौरभ कुमार को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से स्मैक लेकर बस स्टैंड की ओर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बस स्टैंड के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। दो मोबाइल और 900 रुपये भी बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय अनूप पासवान, निवासी तेघरिया, किशनगंज और 21 वर्षीय असराफुल आलम, निवासी रामपुर, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 100 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद बरामद किए गए। चाकुलिया में बेचने के लिए ले जा रहे थे स्मैक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक को पश्चिम बंगाल के चाकुलिया में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक उन्हें कहां से मिला था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। किशनगंज पुलिस ने बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल से स्मैक लेकर जा रहे थे और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी सब-इंस्पेक्टर सौरभ कुमार को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से स्मैक लेकर बस स्टैंड की ओर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बस स्टैंड के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। दो मोबाइल और 900 रुपये भी बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय अनूप पासवान, निवासी तेघरिया, किशनगंज और 21 वर्षीय असराफुल आलम, निवासी रामपुर, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 100 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद बरामद किए गए। चाकुलिया में बेचने के लिए ले जा रहे थे स्मैक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक को पश्चिम बंगाल के चाकुलिया में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक उन्हें कहां से मिला था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *