बिहार यूथ कांग्रेस ने ‘मेरी डिग्री का क्या’ कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत कांग्रेसी युवाओं के पास जाएंगे, उनसे संवाद करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि उनकी डिग्री का क्या हो रहा है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पुनीत सिंह पारिया ने कहा कि हम मोदी जी से पूछेंगे कि जो युवा आज रोजगार की तलाश में अपनी डिग्री लेकर घूम रहे हैं उन डिग्रियों का आखिर क्या करना है। हमारी दूसरी मांग है कि ज्ञानेश कुमार पर शख्त से शख्त कार्रवाई हो। उन्होंने जो किया है वह देशद्रोह है। ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए और उनका तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए। 50 लाख खाली पदों पर बहाली निकाली जाए पुनीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठाते रहे हैं। दूसरी तरफ आज का युवा बेरोजगारी और नौकरी नहीं मिलने से परेशान है। बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण भाजपा की ओर से वोट चोरी करके सरकार बनाना है। ऐसी सरकार वैसा कानून बनाती है जो नौकरी चोरी में सीधे मददगार होती है। इस सरकार में अभी 50 लाख से ज्यादा खाली पद है। हम मांग करते हैं कि इन सभी खाली पदों पर बहाली निकाली जाए।
ज्ञानेश कुमार ये चोरी सरकार के इशारे पर कर रहे SIR के माध्यम से बिहार में 65 लाख से ज्यादा मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। चुनाव आयोग योजनाबद्ध तरीके से भाजपा के ईशारे पर काम कर रहा है। आज संविधान को सीधे-सीधे चुनौती दी जा रही है और आजाद नागरिकों को फिर से गुलामी की ओर ले जाया जा रहा है। सरकार एक शासक के रूप में प्रजा पर राज करना चाहती है। जिन लोगों के नाम SIR के माध्यम से काटे गए हैं क्या वह लोग भारत के नागरिक नहीं थे, सरकार को यह बात स्पष्ट करनी चाहिए। ज्ञानेश कुमार ये चोरी सरकार के इशारे पर कर रहे हैं।
माफियाओं की जगह सरकार छात्रों को जेल में डाल रही कहा कि आज हजारों सरकारी स्कूल बंद होने के कगार पर है क्योंकि बच्चे प्राइवेट स्कूल की ओर ज्यादा जा रहे हैं या कहे कि उन्हें मजबूर किया जा रहा है। जो बच्चे पढ़-लिखकर बड़े एग्जाम देने चाहते हैं उनके पेपर को लीक किया जा रहा है। पेपर लीक माफियाओं के मन में कोई डर नहीं है। जो पेपर लीक कर रहा है उन्हें जेल में डालना चाहिए और फांसी की सजा देना चाहिए। मगर यहां सरकार अपने हक के लिए प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ही जेल में डाल रही है। बिहार यूथ कांग्रेस ने ‘मेरी डिग्री का क्या’ कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत कांग्रेसी युवाओं के पास जाएंगे, उनसे संवाद करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि उनकी डिग्री का क्या हो रहा है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पुनीत सिंह पारिया ने कहा कि हम मोदी जी से पूछेंगे कि जो युवा आज रोजगार की तलाश में अपनी डिग्री लेकर घूम रहे हैं उन डिग्रियों का आखिर क्या करना है। हमारी दूसरी मांग है कि ज्ञानेश कुमार पर शख्त से शख्त कार्रवाई हो। उन्होंने जो किया है वह देशद्रोह है। ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए और उनका तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए। 50 लाख खाली पदों पर बहाली निकाली जाए पुनीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठाते रहे हैं। दूसरी तरफ आज का युवा बेरोजगारी और नौकरी नहीं मिलने से परेशान है। बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण भाजपा की ओर से वोट चोरी करके सरकार बनाना है। ऐसी सरकार वैसा कानून बनाती है जो नौकरी चोरी में सीधे मददगार होती है। इस सरकार में अभी 50 लाख से ज्यादा खाली पद है। हम मांग करते हैं कि इन सभी खाली पदों पर बहाली निकाली जाए।
ज्ञानेश कुमार ये चोरी सरकार के इशारे पर कर रहे SIR के माध्यम से बिहार में 65 लाख से ज्यादा मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। चुनाव आयोग योजनाबद्ध तरीके से भाजपा के ईशारे पर काम कर रहा है। आज संविधान को सीधे-सीधे चुनौती दी जा रही है और आजाद नागरिकों को फिर से गुलामी की ओर ले जाया जा रहा है। सरकार एक शासक के रूप में प्रजा पर राज करना चाहती है। जिन लोगों के नाम SIR के माध्यम से काटे गए हैं क्या वह लोग भारत के नागरिक नहीं थे, सरकार को यह बात स्पष्ट करनी चाहिए। ज्ञानेश कुमार ये चोरी सरकार के इशारे पर कर रहे हैं।
माफियाओं की जगह सरकार छात्रों को जेल में डाल रही कहा कि आज हजारों सरकारी स्कूल बंद होने के कगार पर है क्योंकि बच्चे प्राइवेट स्कूल की ओर ज्यादा जा रहे हैं या कहे कि उन्हें मजबूर किया जा रहा है। जो बच्चे पढ़-लिखकर बड़े एग्जाम देने चाहते हैं उनके पेपर को लीक किया जा रहा है। पेपर लीक माफियाओं के मन में कोई डर नहीं है। जो पेपर लीक कर रहा है उन्हें जेल में डालना चाहिए और फांसी की सजा देना चाहिए। मगर यहां सरकार अपने हक के लिए प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ही जेल में डाल रही है।

