किशनगंज में ऑनलाइन चालान व्यवस्था की तैयारी:शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे कैमरे, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

किशनगंज में ऑनलाइन चालान व्यवस्था की तैयारी:शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे कैमरे, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

किशनगंज में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने ऑनलाइन चालान (ई-चालान) प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस पहल के तहत शहर और अनुमंडल मुख्यालयों के प्रमुख चौक-चौराहों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर सीधे ऑनलाइन चालान जारी किए जाएंगे। परिवहन विभाग ने जिले के कई महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर इस संबंध में प्रस्ताव विभागीय स्तर पर भेज दिया है। जिन प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए जाने की योजना है, उनमें किशनगंज शहर का बस स्टैंड, पश्चिम पाली, गांधी चौक, बहादुरगंज का एलआरपी चौक और ठाकुरगंज का मुख्य चौराहा शामिल हैं। इन व्यस्त चौराहों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, जिससे यातायात नियमों के उल्लंघन की घटनाएं अक्सर होती हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई ई-चालान व्यवस्था लागू होने के बाद बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, गलत दिशा में वाहन चलाने और ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सीधे वाहन मालिकों के पते पर ई-चालान भेजा जाएगा। इससे नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। विभाग के अनुसार, कैमरों की स्थापना के साथ-साथ कई प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे यातायात संचालन और अधिक सुचारू होगा तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। वर्तमान में, विभाग द्वारा चिन्हित स्थलों की सूची संबंधित अधिकारियों को भेजी जा चुकी है और इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि ई-चालान और ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था लागू होने से शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना है। किशनगंज में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने ऑनलाइन चालान (ई-चालान) प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस पहल के तहत शहर और अनुमंडल मुख्यालयों के प्रमुख चौक-चौराहों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर सीधे ऑनलाइन चालान जारी किए जाएंगे। परिवहन विभाग ने जिले के कई महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर इस संबंध में प्रस्ताव विभागीय स्तर पर भेज दिया है। जिन प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए जाने की योजना है, उनमें किशनगंज शहर का बस स्टैंड, पश्चिम पाली, गांधी चौक, बहादुरगंज का एलआरपी चौक और ठाकुरगंज का मुख्य चौराहा शामिल हैं। इन व्यस्त चौराहों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, जिससे यातायात नियमों के उल्लंघन की घटनाएं अक्सर होती हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई ई-चालान व्यवस्था लागू होने के बाद बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, गलत दिशा में वाहन चलाने और ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सीधे वाहन मालिकों के पते पर ई-चालान भेजा जाएगा। इससे नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। विभाग के अनुसार, कैमरों की स्थापना के साथ-साथ कई प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे यातायात संचालन और अधिक सुचारू होगा तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। वर्तमान में, विभाग द्वारा चिन्हित स्थलों की सूची संबंधित अधिकारियों को भेजी जा चुकी है और इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि ई-चालान और ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था लागू होने से शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *