किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ अवैध शराब, नशीले पदार्थ, रेत, पशु तस्करी, चोरी और मोटरसाइकिल चोरी पर पुलिस की विशेष नजर है। वाहन जांच और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह में 85 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस की ओर से 31 अगस्त से एक सप्ताह की साप्ताहिक कार्रवाई रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, वाहन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 5 लाख 70 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला गया। 70 लाख की स्मैक और MDMA बरामद अभियान के दौरान पुलिस ने 368.72 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है। इसके अलावा 5.97 ग्राम MDMA भी जब्त किया गया। 60 मवेशी और 170 बोरा यूरिया जब्त पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 79.38 लीटर विदेशी शराब, 60 मवेशी और 170 बोरा यूरिया खाद बरामद किया। इसके अलावा 1850 लॉटरी टिकट और 1480 रुपये नकद भी जब्त किए गए। कई वाहन और मोबाइल भी जब्त पुलिस ने कार्रवाई में एक ट्रक, छह ट्रैक्टर, एक पिकअप, पांच मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और एक जुगाड़ गाड़ी जब्त की। इसके अलावा छह मोबाइल, एक चाभी और एक तिरपाल भी बरामद किया गया। अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगा शिकंजा किशनगंज पुलिस ने कहा कि अवैध शराब, नशीले पदार्थ, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की ओर से लगातार वाहन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। ANTF हेल्पलाइन पर दें नशे की सूचना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री से जुड़ी कोई भी जानकारी ANTF हेल्पलाइन 9031816150 पर दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आम लोगों से ‘नशा-मुक्त किशनगंज अभियान’ में सहयोग करने की अपील की गई है। किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ अवैध शराब, नशीले पदार्थ, रेत, पशु तस्करी, चोरी और मोटरसाइकिल चोरी पर पुलिस की विशेष नजर है। वाहन जांच और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह में 85 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस की ओर से 31 अगस्त से एक सप्ताह की साप्ताहिक कार्रवाई रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, वाहन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 5 लाख 70 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला गया। 70 लाख की स्मैक और MDMA बरामद अभियान के दौरान पुलिस ने 368.72 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है। इसके अलावा 5.97 ग्राम MDMA भी जब्त किया गया। 60 मवेशी और 170 बोरा यूरिया जब्त पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 79.38 लीटर विदेशी शराब, 60 मवेशी और 170 बोरा यूरिया खाद बरामद किया। इसके अलावा 1850 लॉटरी टिकट और 1480 रुपये नकद भी जब्त किए गए। कई वाहन और मोबाइल भी जब्त पुलिस ने कार्रवाई में एक ट्रक, छह ट्रैक्टर, एक पिकअप, पांच मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और एक जुगाड़ गाड़ी जब्त की। इसके अलावा छह मोबाइल, एक चाभी और एक तिरपाल भी बरामद किया गया। अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगा शिकंजा किशनगंज पुलिस ने कहा कि अवैध शराब, नशीले पदार्थ, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की ओर से लगातार वाहन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। ANTF हेल्पलाइन पर दें नशे की सूचना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री से जुड़ी कोई भी जानकारी ANTF हेल्पलाइन 9031816150 पर दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आम लोगों से ‘नशा-मुक्त किशनगंज अभियान’ में सहयोग करने की अपील की गई है।

