किचन से निकले धुएं के विवाद में युवक की मौत:अररिया में मारपीट के दौरान 6 घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार

किचन से निकले धुएं के विवाद में युवक की मौत:अररिया में मारपीट के दौरान 6 घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार

अररिया में किचन से निकलने वाले धुएं को लेकर हुए विवाद में हुए घायल युवक की मौत हो गई। मारपीट में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना आरएस थाना क्षेत्र के रजोखर ईदगाह टोला वार्ड संख्या 05 की है। मृतक की पहचान शाहनवाज उर्फ तनवीर(28) के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान नेपाल के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना 27 अगस्त की देर शाम रजोखर वार्ड संख्या 05 में हुई थी। मृतक के भाई शब्बीर आलम ने बताया कि उनके पड़ोसी से किचन के धुएं को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान उनके पिता मोहम्मद मुस्तकीम शाह (52), भाई शाहनवाज उर्फ तनवीर (28), बहनोई संजूर आलम, बहन अफसाना परवीन (35), शबाना परवीन (30) और नाजिया (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। नेपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। शाहनवाज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे नेपाल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन शुक्रवार की रात करीब आठ बजे शव लेकर सदर अस्पताल अररिया पहुंचे और घटना की सूचना अररिया आरएस थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले को लेकर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घटना के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अररिया में किचन से निकलने वाले धुएं को लेकर हुए विवाद में हुए घायल युवक की मौत हो गई। मारपीट में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना आरएस थाना क्षेत्र के रजोखर ईदगाह टोला वार्ड संख्या 05 की है। मृतक की पहचान शाहनवाज उर्फ तनवीर(28) के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान नेपाल के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना 27 अगस्त की देर शाम रजोखर वार्ड संख्या 05 में हुई थी। मृतक के भाई शब्बीर आलम ने बताया कि उनके पड़ोसी से किचन के धुएं को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान उनके पिता मोहम्मद मुस्तकीम शाह (52), भाई शाहनवाज उर्फ तनवीर (28), बहनोई संजूर आलम, बहन अफसाना परवीन (35), शबाना परवीन (30) और नाजिया (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। नेपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। शाहनवाज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे नेपाल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन शुक्रवार की रात करीब आठ बजे शव लेकर सदर अस्पताल अररिया पहुंचे और घटना की सूचना अररिया आरएस थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले को लेकर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घटना के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *