कासगंज में पुलिस ने 28 वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा:विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया, सभी को जेल भेजा

कासगंज में पुलिस ने 28 वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा:विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया, सभी को जेल भेजा

कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देश पर वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चला। इसमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 28 वारंटी गिरफ्तार हुए। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारियों की अगुवाई में टीमें लगाई गईं। नगर सर्किल में कासगंज से 4, सोरों से 4 और ढोलना से 1 वारंटी पकड़े गए। देखें, 3 तस्वीरें… सहावर सर्किल में सहावर पुलिस ने सबसे ज्यादा 6 वारंटी गिरफ्तार किए। अमांपुर और सुन्नगढ़ी में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पटियाली सर्किल से पटियाली से 2, गंजडुंडवारा से 5, सिढ़पुरा से 4 और सिकंदरपुर वैश्य से 2 वारंटी पकड़े गए। कासगंज पुलिस ने बताया कि वारंटों की तामील और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने और कोर्ट के आदेशों का पालन कराने के लिए ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *