आसपुर के दर्शन जैन का राजस्थान रणजी टीम में चयन:54 साल बाद डूंगरपुर के चौथे खिलाड़ी को मिली रणजी ट्रॉफी में जगह

आसपुर के दर्शन जैन का राजस्थान रणजी टीम में चयन:54 साल बाद डूंगरपुर के चौथे खिलाड़ी को मिली रणजी ट्रॉफी में जगह

डूंगरपुर के आसपुर निवासी डॉ. मुकेश जैन के बेटे दर्शन जैन का 2026-27 रणजी ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम में चयन हुआ। जिला क्रिकेट संघ डूंगरपुर के सचिव सुशील जैन ने बताया कि जिले के खिलाड़ी को 54 साल बाद रणजी ट्रॉफी में जगह मिली। दर्शन ने बांसवाड़ा जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष देव जोशी की निगरानी में क्रिकेट खेलना शुरू किया। कॉल्विन शील्ड में उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए। विकेटकीपिंग में अच्छे प्रदर्शन से रणजी टीम में उनका चयन हुआ। दर्शन कूच बिहार, वीनू मांकड़, राज सिंह डूंगरपुर और सीके नायडू ट्रॉफी में राजस्थान के लिए खेल चुके हैं। वे करीब 10 साल से जयपुर में कोचिंग ले रहे हैं। दर्शन रणजी ट्रॉफी के लिए जिले से चुने जाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले महाराज राज सिंह डूंगरपुर (1955-56), नाहर सिंह चौहान बेडसा (1957-58) और अशोक उपाध्याय (1972-73) रणजी में खेल चुके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *