बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में कान्हा के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से रात तक जय श्री कृष्ण के नारे गूंज रहें हैं। काशी के मंदिरों में हर कोई कृष्ण भक्ति के रंग में रमा और रचा रहा। वही काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी काफी खास रही। विश्वविद्यालय के 13 छात्रावासों में अद्भुत झांकियां खुद छात्र-छात्राओं ने तैयार की थी। जन्मोत्सव पर भक्त नाच और झूम रहें थे। मध्यरात्रि में जैसे ही घड़ी की सूईयों में 12 बजा , शहर के मठ, मंदिर, विश्वविद्यालय और घरों में शंख ध्वनि के साथ घंटा घड़ियाल गूंज उठे। श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी…से चारों दिशाएं गूंजायमान हो गईं। पंचामृत से बाल गोपाल को स्नान कराने के बाद महाआरती उतारी गई। अब तस्वीरों में देखिए काशी की जन्माष्टमी

