काली नदी किनारे अवैध शराब की भट्ठियों पर छापा:35 लीटर कच्ची शराब बरामद, 500 किलो लहन नष्ट; एक मुकदमा दर्ज

काली नदी किनारे अवैध शराब की भट्ठियों पर छापा:35 लीटर कच्ची शराब बरामद, 500 किलो लहन नष्ट; एक मुकदमा दर्ज

एटा में आबकारी विभाग ने बुधवार को अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग और अलीगढ़ की एक टीम ने थाना जैथरा इलाके में काली नदी के किनारे चल रही अवैध शराब की भट्ठियों पर छापा मारा।बुधवार को 4 बजे ये कार्यवाही काली नदी की तलहटी में की गई है जिला आबकारी अधिकारी अनूप भारद्वाज के कहने पर आबकारी निरीक्षक सदर अनुराग भदौरिया की टीम काली नदी किनारे पहुंची। टीम ने अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके पर चल रही अवैध शराब की भट्ठियों को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान टीम को 35 लीटर कच्ची शराब मिली। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए रखा करीब 500 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया।
इस मामले में आबकारी कानून की धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग अवैध शराब बनाने से जुड़े दूसरे लोगों की भी जानकारी इकट्ठा कर रहा है।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध शराब बनाने, लाने-ले जाने और बेचने पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाएं। उन्होंने साफ किया कि गैरकानूनी कामों में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग ने यह भी साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह खास अभियान आगे भी जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *