कार्यशाला में 67 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, 5 दिव्यांग भी

कार्यशाला में 67 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, 5 दिव्यांग भी

उज्जैन | सेवा संकल्प सप्ताह के तहत जन अभियान परिषद मप्र के चिंतामण गणेश सेक्टर क्रमांक 1 में नवांकुर गुरुकुल और प्रस्फुटन समितियों की ओर से विद्यार्थियों और दिव्यांगजन के लाभार्थ उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर में जन अभियान परिषद के नवांकुर गुरुकुल के माध्यम से हुई कार्यशाला में 67 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इनमें पांच दिव्यांगजन भी शामिल थे। कार्यशाला में कविता शर्मा और उद्यमिता गुरु डॉ. शीतल कुमार ने स्टार्टअप की बुनियादी समझ, पढ़ाई के साथ सीखे जा सकने वाले कौशल, लर्न विद अर्न योजनाएं, उद्यमिता फैलोशिप और उत्पाद विकास जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को अवसरों की पहचान और व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। संचालन डॉ. शैलेंद्र वर्मा ने किया। आभार शिक्षक शिवम शर्मा ने व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *