कारीगडहरी आंगनबाड़ी में मुश्किल से बनता बच्चों का भोजन:टूटी एस्बेस्टस शीट बांस के सहारे बनी रसोई; अधिकारी बोलीं-जांच करवाती हूं

कारीगडहरी आंगनबाड़ी में मुश्किल से बनता बच्चों का भोजन:टूटी एस्बेस्टस शीट बांस के सहारे बनी रसोई; अधिकारी बोलीं-जांच करवाती हूं

उमरिया के करकेली विकासखंड की ग्राम पंचायत मानिकपुर के कारीगडहरी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की हालत बदहाल है। यहां बच्चों के लिए भोजन बनाने के लिए बांस और एस्बेस्टस शीट के टूटे-फूटे टुकड़ों से अस्थायी रसोई तैयार की गई है। इस रसोई में खाना बनाने वाले की सुरक्षा के साथ भोजन की स्वच्छता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 46 बच्चे आते हैं आंगनबाड़ी कारीगडहरी आंगनबाड़ी केंद्र में 46 बच्चे शुरुआती पढ़ाई, खेल और पोषण के लिए आते हैं। बच्चों को जिस कमरे में बैठाया और भोजन कराया जाता है, उसकी छत का प्लास्टर कई जगह से गिर चुका है। जर्जर हालत के बावजूद बच्चों को इसी कमरे में बैठाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस आंगनबाड़ी की तस्वीरें सरकारी योजनाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े करती हैं। बच्चों को सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी के बीच केंद्र की यह स्थिति उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। अधिकारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी अधिकारी रुचि बागरी ने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच में सामने आने वाली स्थिति के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। तस्वीरे देखिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *