कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में एडमिशन की डेट बढ़ी:शास्त्री-आचार्य कोर्स के लिए खुला समर्थ पोर्टल, 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में एडमिशन की डेट बढ़ी:शास्त्री-आचार्य कोर्स के लिए खुला समर्थ पोर्टल, 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय(KSDSU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शास्त्री एवं आचार्य पाठ्यक्रमों में बची सीटों पर नामांकन का एक और मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल को दोबारा खोल दिया है। सेकंड फेज में नए नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 और आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 में नामांकन के बाद रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि के दौरान समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित सूचना विश्वविद्यालय के सभी विभागों एवं शास्त्री महाविद्यालयों को भेज दी गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश मेधा-सह-चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। प्रथम चक्र की चयन सूची में शामिल विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित महाविद्यालय में नामांकन लेना होगा। शास्त्री प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 820 रुपए प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। पहले चक्र की चयन सूची अपलोड, 30 तक नामांकन इधर, चार वर्षीय सीबीसीएस शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 में प्रथम चक्र के नामांकन के लिए चयन सूची समर्थ पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। चयन सूची में शामिल छात्र-छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू हो गई है, जो 30 अगस्त तक चलेगी। नामांकन के समय दस्तावेजों की होगी जांच विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रधानाचार्यों को नामांकन के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की अच्छी तरह जांच करने का निर्देश दिया है। डीन प्रो. पुरेंद्र वारिक की ओर से नामांकन को लेकर कई दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी उत्पन्न न हो। समस्या होने पर यहां करें संपर्क समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण या प्रवेश से संबंधित किसी तरह की समस्या होने पर विद्यार्थी कार्यालयीय दिवसों में विश्वविद्यालय की ओर से जारी मोबाइल नंबर 9406947554 पर संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन एवं नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय(KSDSU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शास्त्री एवं आचार्य पाठ्यक्रमों में बची सीटों पर नामांकन का एक और मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल को दोबारा खोल दिया है। सेकंड फेज में नए नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 और आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 में नामांकन के बाद रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि के दौरान समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित सूचना विश्वविद्यालय के सभी विभागों एवं शास्त्री महाविद्यालयों को भेज दी गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश मेधा-सह-चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। प्रथम चक्र की चयन सूची में शामिल विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित महाविद्यालय में नामांकन लेना होगा। शास्त्री प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 820 रुपए प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। पहले चक्र की चयन सूची अपलोड, 30 तक नामांकन इधर, चार वर्षीय सीबीसीएस शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 में प्रथम चक्र के नामांकन के लिए चयन सूची समर्थ पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। चयन सूची में शामिल छात्र-छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू हो गई है, जो 30 अगस्त तक चलेगी। नामांकन के समय दस्तावेजों की होगी जांच विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रधानाचार्यों को नामांकन के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की अच्छी तरह जांच करने का निर्देश दिया है। डीन प्रो. पुरेंद्र वारिक की ओर से नामांकन को लेकर कई दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी उत्पन्न न हो। समस्या होने पर यहां करें संपर्क समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण या प्रवेश से संबंधित किसी तरह की समस्या होने पर विद्यार्थी कार्यालयीय दिवसों में विश्वविद्यालय की ओर से जारी मोबाइल नंबर 9406947554 पर संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन एवं नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *