कटिहार में शहीद मेजर आशुतोष की 30वीं पुण्यतिथि मनाई गई:श्री राम सेना ने मनाया शहादत दिवस, प्रशासन की उपेक्षा पर जताया आक्रोश

कटिहार में शहीद मेजर आशुतोष की 30वीं पुण्यतिथि मनाई गई:श्री राम सेना ने मनाया शहादत दिवस, प्रशासन की उपेक्षा पर जताया आक्रोश

कटिहार में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को सेना मेडल से सम्मानित शहीद मेजर आशुतोष कुमार की 30वीं पुण्यतिथि ‘शहादत दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक संगठन श्री राम सेना परिवार ने मेजर आशुतोष पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। श्री राम सेना के अध्यक्ष बिक्कू सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 10 बजे राम सेना के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक मेजर आशुतोष पार्क में एकत्र हुए। सभी ने शहीद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “जय हिन्द की सेना” के नारे लगाए गए। शहीद मेजर आशुतोष के छोटे भाई मंतोष कुमार ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने अपने बड़े भाई के जीवन और बलिदान को याद करते हुए बताया कि मेजर आशुतोष बचपन से ही अनुशासित और देशभक्त थे। सैनिक स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने सेना में शामिल होकर देश सेवा को अपना धर्म बनाया। 30 साल पहले कश्मीर में हुए थे शहीद मंतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि 21 अगस्त 1996 को मेजर आशुतोष ने कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि 30 साल बाद भी कटिहार को उन पर गर्व है और सेना मेडल से सम्मानित उनके भाई का नाम कटिहार के इतिहास में अमर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शहादत दिवस की उपेक्षा किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। श्री राम सेना के वरिष्ठ सदस्य विनोद सिंह और संगठन के संरक्षक पप्पू पांडे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 30वीं पुण्यतिथि जैसे राष्ट्रीय महत्व के अवसर पर न तो जिला प्रशासन का कोई पदाधिकारी पहुंचा और न ही स्थानीय सांसद-विधायक ने शहीद को याद किया। कटिहार का नाम देश में किया रोशन विनोद सिंह ने कहा, “जब शहीदों को भुला दिया जाएगा तो आने वाली पीढ़ी देशभक्ति से क्या प्रेरणा लेगी? मेजर आशुतोष ने कटिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया। कम से कम प्रशासन को इस दिन पार्क में आकर श्रद्धांजलि देनी चाहिए थी।” छोटे भाई मंतोष कुमार ठाकुर ने भी इस उपेक्षा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि श्री राम सेना परिवार ने इस दिन को याद रखा। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों और उपस्थित नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कटिहार में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को सेना मेडल से सम्मानित शहीद मेजर आशुतोष कुमार की 30वीं पुण्यतिथि ‘शहादत दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक संगठन श्री राम सेना परिवार ने मेजर आशुतोष पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। श्री राम सेना के अध्यक्ष बिक्कू सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 10 बजे राम सेना के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक मेजर आशुतोष पार्क में एकत्र हुए। सभी ने शहीद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “जय हिन्द की सेना” के नारे लगाए गए। शहीद मेजर आशुतोष के छोटे भाई मंतोष कुमार ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने अपने बड़े भाई के जीवन और बलिदान को याद करते हुए बताया कि मेजर आशुतोष बचपन से ही अनुशासित और देशभक्त थे। सैनिक स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने सेना में शामिल होकर देश सेवा को अपना धर्म बनाया। 30 साल पहले कश्मीर में हुए थे शहीद मंतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि 21 अगस्त 1996 को मेजर आशुतोष ने कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि 30 साल बाद भी कटिहार को उन पर गर्व है और सेना मेडल से सम्मानित उनके भाई का नाम कटिहार के इतिहास में अमर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शहादत दिवस की उपेक्षा किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। श्री राम सेना के वरिष्ठ सदस्य विनोद सिंह और संगठन के संरक्षक पप्पू पांडे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 30वीं पुण्यतिथि जैसे राष्ट्रीय महत्व के अवसर पर न तो जिला प्रशासन का कोई पदाधिकारी पहुंचा और न ही स्थानीय सांसद-विधायक ने शहीद को याद किया। कटिहार का नाम देश में किया रोशन विनोद सिंह ने कहा, “जब शहीदों को भुला दिया जाएगा तो आने वाली पीढ़ी देशभक्ति से क्या प्रेरणा लेगी? मेजर आशुतोष ने कटिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया। कम से कम प्रशासन को इस दिन पार्क में आकर श्रद्धांजलि देनी चाहिए थी।” छोटे भाई मंतोष कुमार ठाकुर ने भी इस उपेक्षा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि श्री राम सेना परिवार ने इस दिन को याद रखा। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों और उपस्थित नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *