कानपुर के रामादेवी स्थित शगुन पार्टी लॉन में मनोज कुमार शुक्ल द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय बहनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। मनोज कुमार शुक्ल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। क्षेत्रीय लोगों के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहने वाले मनोज कुमार शुक्ल ने जनता के सहयोग की सराहना की और भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

