कानपुर में पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने घर में लगाई आग:कानपुर में पत्नी से मारपीट की, खुद को घर में बंद किया; पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

कानपुर में पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने घर में लगाई आग:कानपुर में पत्नी से मारपीट की, खुद को घर में बंद किया; पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र के तिवारीपुर बगिया में गुरुवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने पत्नी से मारपीट की और फिर घर के अंदर आग लगा दी। पत्नी को बेटा इलाज के लिए अस्पताल ले गया था। इसी दौरान आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, जिससे घर में धुआं भर गया। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद पड़ोसी के मकान से रास्ता बनाकर दरवाजा तोड़ा गया और आग पर काबू पाया गया। कर्ज के बाद बढ़े विवाद, परिवार ने बताई परेशानी परिजनों के मुताबिक, आरोपी पहले एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उस पर करीब 15 लाख रुपए का कर्ज हो गया था, जिसमें से 3 लाख रुपए चुकाए जा चुके हैं। बेटे ने बताया कि कर्ज होने के बाद से पिता की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी थी। अप्रैल में बहन की शादी के बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई। परिजनों का दावा है कि इसके बाद वह परिवार और मोहल्ले के लोगों से आएदिन विवाद करने लगे। उनकी मानसिक स्थिति से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पड़ोसी के मकान से रास्ता बनाकर अंदर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से धुआं निकल रहा था। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी के अंदर फंसे होने और खुद को आग लगाने की आशंका जताते हुए पुलिस व दमकल को सूचना दी। मौके पर दो पीआरवी, थाना पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पड़ोसी के मकान से रास्ता बनाकर दरवाजा तोड़ा। अंदर आरोपी नशे की हालत में पड़ा मिला और एक तसले में आग जल रही थी। टीम ने आग बुझाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के बाद आरोपी ने घर के अंदर आग लगाई थी। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *