कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौत:परास-अमौली मार्ग पर ब्रेकर की मांग को लेकर 3 घंटे जाम; ट्रैक्टर के आगे बैठीं महिलाएं

कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौत:परास-अमौली मार्ग पर ब्रेकर की मांग को लेकर 3 घंटे जाम; ट्रैक्टर के आगे बैठीं महिलाएं

कानपुर के घाटमपुर में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में प्रहलाद कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने परास-अमौली लिंक मार्ग पर जाम लगा दिया। वे गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाने और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग पर दिनभर तेज रफ्तार डंपर और दूसरे भारी वाहन दौड़ते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब 3 घंटे बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत सजेती थाना क्षेत्र के किराव गांव के रहने वाले प्रहलाद कश्यप (50) शुक्रवार शाम परास गांव में अपने पारिवारिक चाचा राजेंद्र कश्यप से मिलने आए थे। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के किनारे पहुंचते ही तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने परास-अमौली लिंक मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि गांव में स्पीड ब्रेकर बनने से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगेगा। ट्रैक्टर हटाने पहुंची पुलिस तो आगे बैठीं महिलाएं घाटमपुर पुलिस जब ट्रैक्टर-ट्रॉली को घटनास्थल से हटाकर थाने ले जाने लगी, तो कुछ महिलाएं उसके आगे बैठ गईं। वे गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़ी थीं। इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने महिलाओं को आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर चौकी में खड़ा कराया गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल प्रहलाद की मौत के बाद पत्नी बिट्टन, बेटों प्रशांत और अंकुर तथा बेटी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बार-बार कह रही थी कि अब परिवार का सहारा छिन गया है और वह बच्चों का पालन-पोषण कैसे करेगी। मौके पर मौजूद लोग परिजनों को सांत्वना देते रहे। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर यातायात बहाल कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *