चूरू जिला कांग्रेस कमेटी ने पंचायत राज चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को मंडेलिया हाउस में कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली और बैठक हुई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किए। चूरू विधानसभा क्षेत्र से वार्ड 22 से संतोष बाबल, वार्ड 23 से आशा स्वामी, वार्ड 24 से शांति देवी देहडू, वार्ड 25 से लक्ष्मी देवी प्रजापत और वार्ड 26 से प्रकाश बुडानिया कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। बैठक में पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर है। नामांकन रैली में जिला कांग्रेस प्रभारी हाकम अली खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल, सांसद राहुल कस्वां, विधायक नरेंद्र बुडानिया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, पंडित केशरीचंद शर्मा, महेंद्र गोदारा, रियाजत खान, असलम खोखर और किशोर दांदू सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 38 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी, एक ब्लॉक में गठबंधन को समर्थन
नामांकन के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में सभी ने एकजुट होकर प्रत्याशियों के चयन का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि तारानगर के एक ब्लॉक में कांग्रेस ने इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन दिया है, जबकि जिला परिषद के शेष 38 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत राज चुनाव में संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।

