कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय का इस्तेमाल वोट बैंक के तौर पर किया

कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय का इस्तेमाल वोट बैंक के तौर पर किया

Raipur News: आदिवासी कांग्रेस की बैठक पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश की जनता और अनुसूचित जनजाति के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को 50-60 वर्षों तक देखा है। कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी और मूल निवासी समुदायों का इस्तेमाल सिर्फ़ वोट बैंक के तौर पर किया है।

सीएम साय ने कहा कि अगर किसी ने वास्तव में उनकी चिंता की है तो वो भाजपा की सरकार ने की है।अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने भारत सरकार में अनुसूचित जनजाति के लोगों के विकास के लिए एक अलग से मंत्रालय बनाया था। अब सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनजाति समाज को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *