कांग्रेस और बीजेपी ने की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी:रूपवास के प्रत्याशियों को भरतपुर ठहराया, नगर निगम के प्रत्याशी को बाहर ले जाने की तैयारी

कांग्रेस और बीजेपी ने की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी:रूपवास के प्रत्याशियों को भरतपुर ठहराया, नगर निगम के प्रत्याशी को बाहर ले जाने की तैयारी

भरतपुर और रूपवास में चुनाव होते ही कांग्रेस और बीजेपी बाड़ेबंदी में लग गई हैं। रूपवास नगर पालिका के कुछ प्रत्याशियों को भरतपुर के निजी होटल में रखा गया है। वहीं देर रात भरतपुर के भी निर्दलीय प्रत्याशियों की देर रात बाड़ेबंदी कर दी गई है। नगर निगम और रूपवास नगर पालिका के प्रत्याशियों को बाहर ले जाया जा सकता है। रूपवास के प्रत्याशियों को भरतपुर ठहराया कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां नगर निगम और रूपवास नगर पालिका में बोर्ड बनाने का दावा कर रहीं हैं लेकिन, बिना निर्दलीय के बोर्ड बनाना मुश्किल है। इसलिए दोनों पार्टियों की नजर निर्दलीय प्रत्याशियों पर है। इसलिए दोनों पार्टियों ने कुछ प्रत्याशी निर्दलीय भी लड़ाए हैं। जिससे रिजल्ट फाइनल होने के बाद उन्हें पार्टी में शामिल किया जा सके। आज प्रत्याशियों को भरतपुर से बाहर ले जाया जाएगा कुछ प्रत्याशियों के कहना है कि बीजेपी ने कुछ प्रत्याशियों को बुलाया था। जिसके बाद उन्हें एक होटल में ठहरा दिया गया। यहां से उन्हें बाहर ले जाया जाएगा। रिजल्ट के बाद दोनों ही पार्टियां प्रत्याशियों के साथ बोर्ड बनाने का दावा करेंगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि बोर्ड किस पार्टी का बनता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *