आजमगढ़ में गुरुवार को छाए आसमान में बादल:बुधवार को दोपहर और शाम को हुई थी जिले में जोरदार बारिश

आजमगढ़ में गुरुवार को छाए आसमान में बादल:बुधवार को दोपहर और शाम को हुई थी जिले में जोरदार बारिश

आजमगढ़ में बुधवार को दोपहर जिला मुख्यालय के साथ-साथ शाम तक आउटर वाले इलाकों में जोरदार बारिश हुई थी। वहीं गुरुवार को सुबह से ही जिले में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में अब तक 592.1 प्रतिशत बारिश हो चुकी है जबकि जिले में 693.6एमएम बारिश होनी है। ऐसे में यदि आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अभी 15 एमएम बारिश और होनी है। हालांकि बारिश के बाद भी गर्मी और उमस से आम जनता परेशान है।
जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके साथ ही जिले में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में जिले में जोरदार बारिश होगी।
बारिश से किसानों को राहत मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की रोपाई तेज होने की उम्मीद है। खरीफ की फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल बना है। बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *