कैमूर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थवर्गीय कर्मियों के रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। रात्रि प्रहरी, अनुसेवक, मुख्य रसोइया और सहायक रसोइया के पदों के लिए 22 जून से 4 जुलाई के बीच कराई गई काउंसलिंग के बाद पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से यह सूची 7 सितंबर को प्रकाशित की गई है। अभ्यर्थी पात्र और अपात्र की सूची एनआईसी भभुआ तथा बिहार शिक्षा परियोजना कैमूर की वेबसाइट पर देख सकते हैं। सूची में किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो उसके लिए विभाग ने निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। 12 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति विभाग के अनुसार पात्र-अपात्र सूची को लेकर अभ्यर्थी 7 से 12 सितंबर तक लिखित रूप से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) के नाम से देनी होगी। विभाग की ओर से प्राप्त आपत्तियों की जांच और उनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए 14 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम सूची जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। 16 से 18 सितंबर तक होगा साक्षात्कार चारों पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि भी विभाग ने निर्धारित कर दी है। साक्षात्कार 16 से 18 सितंबर के बीच शिक्षा विभाग के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग दिन और समय निर्धारित किया गया है। 16 सितंबर: रात्रि प्रहरी पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। 17 सितंबर: अनुसेवक पद के लिए साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसी दिन मुख्य रसोइया पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक लिया जाएगा। 18 सितंबर: सहायक रसोइया पद के लिए साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मूल प्रमाण-पत्र लेकर एक घंटे पहले पहुंचना होगा समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय से पहले पहुंचने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और आवेदन की छायाप्रति साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटा पहले स्थल पर पहुंचने को कहा गया है, ताकि दस्तावेजों की जांच समेत अन्य आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। चार पदों पर होना है नियोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के आवासीय परिसर की व्यवस्था को सुचारु रखने में चतुर्थवर्गीय कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी के तहत रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है। रात्रि प्रहरी, अनुसेवक और रसोइयों के पदों पर चयन के बाद विद्यालयों में सुरक्षा, साफ-सफाई और भोजन व्यवस्था से जुड़े कामों में मदद मिलेगी। विभाग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे निर्धारित तिथियों और समय का विशेष ध्यान रखें। साथ ही साक्षात्कार के दिन जरूरी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित अवधि के भीतर अपनी लिखित आपत्ति जमा करें, ताकि समय पर उसका निस्तारण किया जा सके और अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। कैमूर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थवर्गीय कर्मियों के रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। रात्रि प्रहरी, अनुसेवक, मुख्य रसोइया और सहायक रसोइया के पदों के लिए 22 जून से 4 जुलाई के बीच कराई गई काउंसलिंग के बाद पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से यह सूची 7 सितंबर को प्रकाशित की गई है। अभ्यर्थी पात्र और अपात्र की सूची एनआईसी भभुआ तथा बिहार शिक्षा परियोजना कैमूर की वेबसाइट पर देख सकते हैं। सूची में किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो उसके लिए विभाग ने निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। 12 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति विभाग के अनुसार पात्र-अपात्र सूची को लेकर अभ्यर्थी 7 से 12 सितंबर तक लिखित रूप से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) के नाम से देनी होगी। विभाग की ओर से प्राप्त आपत्तियों की जांच और उनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए 14 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम सूची जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। 16 से 18 सितंबर तक होगा साक्षात्कार चारों पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि भी विभाग ने निर्धारित कर दी है। साक्षात्कार 16 से 18 सितंबर के बीच शिक्षा विभाग के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग दिन और समय निर्धारित किया गया है। 16 सितंबर: रात्रि प्रहरी पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। 17 सितंबर: अनुसेवक पद के लिए साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसी दिन मुख्य रसोइया पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक लिया जाएगा। 18 सितंबर: सहायक रसोइया पद के लिए साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मूल प्रमाण-पत्र लेकर एक घंटे पहले पहुंचना होगा समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय से पहले पहुंचने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और आवेदन की छायाप्रति साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटा पहले स्थल पर पहुंचने को कहा गया है, ताकि दस्तावेजों की जांच समेत अन्य आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। चार पदों पर होना है नियोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के आवासीय परिसर की व्यवस्था को सुचारु रखने में चतुर्थवर्गीय कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी के तहत रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है। रात्रि प्रहरी, अनुसेवक और रसोइयों के पदों पर चयन के बाद विद्यालयों में सुरक्षा, साफ-सफाई और भोजन व्यवस्था से जुड़े कामों में मदद मिलेगी। विभाग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे निर्धारित तिथियों और समय का विशेष ध्यान रखें। साथ ही साक्षात्कार के दिन जरूरी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित अवधि के भीतर अपनी लिखित आपत्ति जमा करें, ताकि समय पर उसका निस्तारण किया जा सके और अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

