केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब ग्रामीण इलाकों के ग्राहक भी शहरी उपभोक्ताओं की तरह 25 दिन के अंतराल के बाद अगला गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन परिवारों को खास राहत मिलेगी, जिनमें गैस की खपत ज्यादा होती है। फरवरी में लागू किया गया था 45 दिन का नियम दरअसल, फरवरी में एलपीजी की उपलब्धता में कमी और सिलेंडर की बुकिंग का बैकलॉग बढ़ने के बाद ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों के लिए अगली बुकिंग का अंतर बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया था। यह व्यवस्था अस्थायी तौर पर लागू की गई थी, ताकि गैस की उपलब्धता और सप्लाई व्यवस्था को संतुलित किया जा सके। सप्लाई सुधरी तो घटाया गया बुकिंग अंतर मंत्रालय की ओर से एलपीजी सप्लाई की स्थिति की समीक्षा और जांच के बाद अब हालात में सुधार पाया गया है। इसके बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी बुकिंग अंतर को घटाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अब सिलेंडर की पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ग्राहक अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे। बड़े परिवारों को मिलेगी ज्यादा सुविधा इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा बड़े परिवारों और अधिक एलपीजी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा। पहले 45 दिन का अंतर होने के कारण कई परिवारों को सिलेंडर खत्म होने के बाद अगले सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब उन्हें अपेक्षाकृत कम समय में अगली बुकिंग की सुविधा मिल सकेगी। दूसरे ईंधन पर निर्भरता भी होगी कम सरकार के इस फैसले से ग्रामीण परिवारों को सिलेंडर खत्म होने के बाद दूसरे ईंधन का सहारा लेने की जरूरत भी कम होगी। खासकर उन परिवारों के लिए यह राहत महत्वपूर्ण है, जहां खाना पकाने के लिए मुख्य रूप से एलपीजी का इस्तेमाल किया जाता है। सभी तेल कंपनियों को जारी हुए निर्देश मंत्रालय ने बुकिंग अंतर में बदलाव को लेकर सभी संबंधित तेल कंपनियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के बीच अगली बुकिंग के अंतर का यह बड़ा फर्क खत्म हो गया है। 25 दिन बाद बुकिंग, डिलीवरी उपलब्धता पर निर्भर हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 25 दिन पूरे होने के बाद ग्राहक अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे, लेकिन सिलेंडर की वास्तविक डिलीवरी स्थानीय गैस वितरक की व्यवस्था और उपलब्धता पर निर्भर करेगी। यानी बुकिंग की अनुमति मिलने का मतलब यह नहीं है कि उसी दिन सिलेंडर की डिलीवरी भी सुनिश्चित होगी। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब ग्रामीण इलाकों के ग्राहक भी शहरी उपभोक्ताओं की तरह 25 दिन के अंतराल के बाद अगला गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन परिवारों को खास राहत मिलेगी, जिनमें गैस की खपत ज्यादा होती है। फरवरी में लागू किया गया था 45 दिन का नियम दरअसल, फरवरी में एलपीजी की उपलब्धता में कमी और सिलेंडर की बुकिंग का बैकलॉग बढ़ने के बाद ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों के लिए अगली बुकिंग का अंतर बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया था। यह व्यवस्था अस्थायी तौर पर लागू की गई थी, ताकि गैस की उपलब्धता और सप्लाई व्यवस्था को संतुलित किया जा सके। सप्लाई सुधरी तो घटाया गया बुकिंग अंतर मंत्रालय की ओर से एलपीजी सप्लाई की स्थिति की समीक्षा और जांच के बाद अब हालात में सुधार पाया गया है। इसके बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी बुकिंग अंतर को घटाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अब सिलेंडर की पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ग्राहक अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे। बड़े परिवारों को मिलेगी ज्यादा सुविधा इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा बड़े परिवारों और अधिक एलपीजी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा। पहले 45 दिन का अंतर होने के कारण कई परिवारों को सिलेंडर खत्म होने के बाद अगले सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब उन्हें अपेक्षाकृत कम समय में अगली बुकिंग की सुविधा मिल सकेगी। दूसरे ईंधन पर निर्भरता भी होगी कम सरकार के इस फैसले से ग्रामीण परिवारों को सिलेंडर खत्म होने के बाद दूसरे ईंधन का सहारा लेने की जरूरत भी कम होगी। खासकर उन परिवारों के लिए यह राहत महत्वपूर्ण है, जहां खाना पकाने के लिए मुख्य रूप से एलपीजी का इस्तेमाल किया जाता है। सभी तेल कंपनियों को जारी हुए निर्देश मंत्रालय ने बुकिंग अंतर में बदलाव को लेकर सभी संबंधित तेल कंपनियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के बीच अगली बुकिंग के अंतर का यह बड़ा फर्क खत्म हो गया है। 25 दिन बाद बुकिंग, डिलीवरी उपलब्धता पर निर्भर हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 25 दिन पूरे होने के बाद ग्राहक अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे, लेकिन सिलेंडर की वास्तविक डिलीवरी स्थानीय गैस वितरक की व्यवस्था और उपलब्धता पर निर्भर करेगी। यानी बुकिंग की अनुमति मिलने का मतलब यह नहीं है कि उसी दिन सिलेंडर की डिलीवरी भी सुनिश्चित होगी।

