समस्तीपुर में अंतिम सोमवारी के अवसर पर सोमवार की शाम नगर निगम के आयुक्त ज्ञान प्रकाश दंड प्रमाण करते हुए कलेक्ट्रेट से थानेश्वर मंदिर पहुंचे। हर हर महादेव के जयघोष के साथ उन्होंने जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मी और विभिन्न वार्डों के आयुक्त थे। नगर आयुक्त की दंड प्रणाम की यात्रा शुरू होने से पहले नगर निगम प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट से मंदिर गेट तक पहले पानी की बौछार कर सड़क को भीगोया गया। यात्रा में शामिल हुए लोग आगे दरी बिछा रहे थे। उसके बाद आयुक्त दंड प्रणाम करते हुए आगे बढ़ रहे थे। लगातार लोग हर-हर महादेव का जय घोष भी कर रहे थे। कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था रोकी नगर आयुक्त की इस दंड प्रणाम यात्रा के कारण कलेक्ट्रेट से मंदिर गेट की ओर आने वाले वाहनों को मंदिर से पहले ही रोक दिया गया। जब नगर आयुक्त मंदिर में प्रवेश कर गए उसके बाद सड़क पर यातायात बहाल की गई। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रही, जो सामने से ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल कर रहे थे। सुख-समृद्धि की कामना की नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश में मंदिर में जलाभिषेक के बाद कहा कलेक्ट्रेट से लेकर मंदिर तक दंड प्रणाम किया है। समस्तीपुर जिला विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही जिला वासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। समस्तीपुर में अंतिम सोमवारी के अवसर पर सोमवार की शाम नगर निगम के आयुक्त ज्ञान प्रकाश दंड प्रमाण करते हुए कलेक्ट्रेट से थानेश्वर मंदिर पहुंचे। हर हर महादेव के जयघोष के साथ उन्होंने जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मी और विभिन्न वार्डों के आयुक्त थे। नगर आयुक्त की दंड प्रणाम की यात्रा शुरू होने से पहले नगर निगम प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट से मंदिर गेट तक पहले पानी की बौछार कर सड़क को भीगोया गया। यात्रा में शामिल हुए लोग आगे दरी बिछा रहे थे। उसके बाद आयुक्त दंड प्रणाम करते हुए आगे बढ़ रहे थे। लगातार लोग हर-हर महादेव का जय घोष भी कर रहे थे। कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था रोकी नगर आयुक्त की इस दंड प्रणाम यात्रा के कारण कलेक्ट्रेट से मंदिर गेट की ओर आने वाले वाहनों को मंदिर से पहले ही रोक दिया गया। जब नगर आयुक्त मंदिर में प्रवेश कर गए उसके बाद सड़क पर यातायात बहाल की गई। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रही, जो सामने से ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल कर रहे थे। सुख-समृद्धि की कामना की नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश में मंदिर में जलाभिषेक के बाद कहा कलेक्ट्रेट से लेकर मंदिर तक दंड प्रणाम किया है। समस्तीपुर जिला विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही जिला वासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है।

