हरदा चाकू कांड का एक और आरोपी पकड़ा गया:पुलिस ने चाकू बरामद कर कोर्ट में पेश किया; पहले भी 4 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

हरदा चाकू कांड का एक और आरोपी पकड़ा गया:पुलिस ने चाकू बरामद कर कोर्ट में पेश किया; पहले भी 4 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

हरदा शहर के बहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का चाकू भी जब्त किया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने टंकी मोहल्ला निवासी सुमित पिता मानसिंह ठाकुर (23) को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रोशन लाल भारती के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ा। इस कार्रवाई में एसआई मानवेंद्र सिंह भदौरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तुषार धनकर, आरक्षक प्रदीप मालवीय और साइबर सेल के कमलेश परिहार की भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *