नगर निगम आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। अंतिम दिन नगर निगम के विभिन्न वार्डों से राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा अपने समर्थकों के साथ जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचकर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसे देखते हुए कल विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं, जोधपुर महेश्वरी समाज के वार्षिक चुनाव में आज नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई। समाज के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर शाह को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया, जबकि राधेश्याम एवं ओमप्रकाश मनिहार को संयुक्त रूप से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। इन परिणामों के बाद समाज के सदस्यों में उत्साह और खुशी का माहौल है। पढ़ें लाइव ब्लॉग में शहर से जुड़ी प्रमुख खबरें…

