कर्नाटक विधानसभा के तीन दिन के स्पेशल सेशन के पहले दिन सोमवार को वंदे मातरम को लेकर विवाद हो गया। विधानसभा में वंदे मातरम की रिकॉर्डिंग सिर्फ दो पैराग्राफ के बाद रोक दी गई। इसके बाद BJP विधायकों ने विरोध किया और बाकी के 4 पैरा खुद गाए। विधान परिषद में भी BJP सदस्यों ने पूरा गीत गाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्नाटक सरकार ने सूखे की स्थिति और पश्चिमी घाट से जुड़ी कस्तूरीरंगन रिपोर्ट पर चर्चा के लिए तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है। सरकार ने 2 अंतरे का आदेश दिया है कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के पहले दो अंतरे गाने का आदेश दिया है। इसी के तहत विधानसभा और विधान परिषद में रिकॉर्डिंग दो अंतरे के बाद रोक दी गई। हालांकि, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या राज्यपाल की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों में यह नियम लागू नहीं होगा।
कर्नाटक विधानसभा में भाजपा विधायकों ने पूरा वंदे मातरम गाया:2 पैरा बाद रिकॉर्डिंग रोकी गई थी; सरकारी कार्यक्रमों में पूरा राष्ट्रगीत गाने पर रोक

