करनाल में नायरा पंप के सामने फायरिंग:कार सवार बदामशों ने 3 से 4 राउंड किए हवाई फायर,मौके से 3 खोल बरामद

करनाल में नायरा पंप के सामने फायरिंग:कार सवार बदामशों ने 3 से 4 राउंड किए हवाई फायर,मौके से 3 खोल बरामद

करनाल के असंध में राष्ट्रीय राजमार्ग-709 पर गांव जबाला के पास नायरा पेट्रोल पंप के सामने एसयूवी सवार बदमाशों की ओर से 3-4 हवाई फायर किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी करनाल की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, फायरिंग किस वजह से की गई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस को मौके से तीन खोल बरामद किए है। एसयूवी से आए बदमाशों ने किए हवाई फायर
जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात को एक एसयूवी गाड़ी जबाला के पास पहुंची थी। इसमें कुछ युवक सवार थे। गाड़ी नायरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तो उसमें सवार बदमाशों ने अचानक 3-4 राउंड हवाई फायर कर दिए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद आरोपी अपनी एसयूवी लेकर करनाल की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि फायरिंग करने के बाद सभी आरोपी मौके से निकल गए। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि एसयूवी और उसमें सवार लोगों की पहचान हो सके। पुलिस की ओर से टोल प्लाजा पर लगे कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। इससे आरोपियों के आने-जाने वाले रास्ते और वाहन की पहचान करने में मदद मिल सकती है। पुलिस का कहना है कि उसे हवाई फायर किए जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को घटना या आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत पुलिस के साथ साझा करे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *