कपूरथला में नशा तस्करों पर सख्ती:मंत्री मोहिंदर भगत बोले- दोबारा तस्करी करने वालों की जमानत रद्द करवाएगी सरकार, जीरो टॉलरेंस जारी रहेगा

कपूरथला में नशा तस्करों पर सख्ती:मंत्री मोहिंदर भगत बोले- दोबारा तस्करी करने वालों की जमानत रद्द करवाएगी सरकार, जीरो टॉलरेंस जारी रहेगा

कपूरथला में पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। ड्रग तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री भगत ने कपूरथला जिला प्रशासनिक परिसर के मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस को बिना भेदभाव नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है। अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और कई बड़े तस्कर जेल में हैं। उन्होंने डीएसपी और एसएचओ को गांव व वार्ड डिफेंस कमेटियों के साथ नियमित बैठकें करने तथा अपने क्षेत्रों में नशे से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। उन्होंने जमानत पर बाहर आए तस्करों की निगरानी बढ़ाने और दोबारा तस्करी में शामिल पाए जाने पर जमानत रद्द करवाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार नशा मुक्ति केंद्रों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रही है और अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है, ताकि नशे के आदी लोगों को बेहतर इलाज और पुनर्वास मिल सके। डीसी आकाश बंसल और एसएसपी गौरव तूरा ने भी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का भरोसा दिया। उन्होंने लोगों से नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की और कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मंत्री ने नशा मुक्त पंजाब के लिए परिवारों और समाज से सक्रिय सहयोग की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *