कन्नौज में महिला की संदिग्ध मौत:पति के साथ निकली थी, सुबह खेत में खून से लथपथ मिला शव

कन्नौज में महिला की संदिग्ध मौत:पति के साथ निकली थी, सुबह खेत में खून से लथपथ मिला शव

कन्नौज जिले के लाख गांव में गुरुवार सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव खेत में मिला। धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या किए जाने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को महिला के पति पर ही हत्या का शक है। मृतक की पहचान इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लाख गांव में रामवीर सक्सेना की 52 साल की पत्नी राधा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप और सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह मौके पर पहुंचे हैं। सीओ ने पति रामवीर से पूछताछ की, लेकिन वह कोई साफ जवाब नहीं दे पाया है। परिजनों का कहना है कि 1 दिन पहले पति-पत्नी खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन शाम तक नहीं लौटे। बच्चों ने तलाश की तो रामवीर रात 11 बजे पड़ोसी गांव में मिले। उन्होंने बताया कि राधा कहीं चली गई है। गुरुवार सुबह रामवीर के भाई श्यामवीर को खेत में राधा का शव मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *