कटिहार में 27 से 30 सितंबर तक आयोजित विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को डीएम विनोद कुमार और एसडीएम सूरज कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के हजारों छात्र-छात्राएं 20 अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन एथलेटिक्स और कबड्डी के मुकाबले कराए गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… तीन खेल मैदानों में हो रहे मुकाबले खेल विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले कोशी रेलवे फुटबॉल एवं इंडोर क्रीड़ा मैदान, पीएम श्री गांधी +2 उच्च विद्यालय और खेल भवन में कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। प्राथमिक उपचार से लेकर उपकरण तक की कमी प्रतियोगिता के दौरान कुछ स्थानों पर जरूरी सुविधाओं की कमी सामने आई। गांधी उच्च विद्यालय और खेल भवन में खेल उपकरण, प्राथमिक उपचार, नाश्ता, बिजली और माइक सिस्टम की व्यवस्था को लेकर खिलाड़ियों और रेफरी को परेशानी का सामना करना पड़ा। आयोजन में शामिल जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। कमियां जल्द दूर करने का आश्वासन व्यवस्था की निगरानी कर रहे मनीष कुमार ने सामने आई कमियों को जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम दुरुस्त करने की बात कही गई। जिला से राज्य स्तर तक होगा खिलाड़ियों का चयन जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगे प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कटिहार में 27 से 30 सितंबर तक आयोजित विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को डीएम विनोद कुमार और एसडीएम सूरज कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के हजारों छात्र-छात्राएं 20 अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन एथलेटिक्स और कबड्डी के मुकाबले कराए गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… तीन खेल मैदानों में हो रहे मुकाबले खेल विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले कोशी रेलवे फुटबॉल एवं इंडोर क्रीड़ा मैदान, पीएम श्री गांधी +2 उच्च विद्यालय और खेल भवन में कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। प्राथमिक उपचार से लेकर उपकरण तक की कमी प्रतियोगिता के दौरान कुछ स्थानों पर जरूरी सुविधाओं की कमी सामने आई। गांधी उच्च विद्यालय और खेल भवन में खेल उपकरण, प्राथमिक उपचार, नाश्ता, बिजली और माइक सिस्टम की व्यवस्था को लेकर खिलाड़ियों और रेफरी को परेशानी का सामना करना पड़ा। आयोजन में शामिल जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। कमियां जल्द दूर करने का आश्वासन व्यवस्था की निगरानी कर रहे मनीष कुमार ने सामने आई कमियों को जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम दुरुस्त करने की बात कही गई। जिला से राज्य स्तर तक होगा खिलाड़ियों का चयन जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगे प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

