कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR:82 लाख की जमीन कम दाम में खरीदने का आरोप; हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR:82 लाख की जमीन कम दाम में खरीदने का आरोप; हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया के खिलाफ गुरुवार को धोखाधड़ी, पद के दुरुपयोग और आपराधिक सांठगांठ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से याचिका खारिज होने के बाद भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत पर जबलपुर जोन के निर्देशानुसार कुठला थाने में यह FIR दर्ज की गई है। 82 लाख की जमीन महज 18 लाख में खरीदने का आरोप यह मामला कुठला थाना क्षेत्र की खसरा नंबर 2618/1 की बेशकीमती जमीन के सौदे से जुड़ा है। शासकीय गाइडलाइन के अनुसार जमीन की वास्तविक कीमत 82 लाख 86 हजार रुपये से अधिक थी, लेकिन आरोप है कि पुलिसिया दबाव बनाकर इसकी रजिस्ट्री मात्र 18.20 लाख रुपए में करा ली गई, जिसमें 15 लाख चेक और 3.20 लाख नकद दर्शाए गए। जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा और बैंक खातों का झोल जबलपुर की एएसपी अनु बेनीवाल द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि कागजों में खरीदार बने मारूफ अहमद हनफी के खाते में पर्याप्त राशि नहीं थी। रजिस्ट्री के ठीक दिन (15 अप्रैल 2026) उसके खाते में ‘शाइन पार्टनर्स’ से 10 लाख और क्षितिज राज बारापात्रे के खाते से 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। बता दें कि सीएसपी नेहा पर ट्रांसफर से अवैध वसूली के आरोप के बाद कटनी एसपी ने सीएसपी नेहा से 3 थानों के प्रभार छीन लिए थे। एक ही PAN नंबर से खुली सांठगांठ की पोल पड़ताल के दौरान यह चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आई कि जिन खातों से पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उन दोनों खातों में एक ही PAN नंबर दर्ज है। इसी संदिग्ध सांठगांठ और फर्जीवाड़े के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें… कटनी CSP नेहा पच्चीसिया से छीना तीन थानों का प्रभार:अवैध वसूली और विभागीय लापरवाही के लगे गंभीर आरोप कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया इस समय गंभीर प्रशासनिक संकट और कानूनी जांच के घेरे में हैं। उन पर अवैध वसूली और विभागीय लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। एयर इंडिया में एयर होस्टेस की नौकरी छोड़कर राज्य प्रशासनिक सेवा के माध्यम से पुलिस विभाग में आईं नेहा पच्चीसिया का करियर अब सवालों के घेरे में है। पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *