इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद बरखा नितिन मालू बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 4 के रतन बाग स्थित अंबिकापुरी निवासी शुभांगी पवार ने ‘भास्कर समाधान’ पर कचरा गाड़ी नहीं आने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर बीएसएफ टंकी के सामने वाली गली में दो दिन से कचरा गाड़ी नहीं आई थी। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद बरखा नितिन मालू ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान सुदर्शन नगर: बिजली के खंभे के पास से हटी घास वार्ड 80 के निवासी परमिंदर कुमार धवन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अन्नपूर्णा रोड पर लव कुश बेकरी के सामने वाली गली में बिजली के खंभे के आसपास काफी घास उग गई है। साथ ही, बिजली के बॉक्स का कवर भी गायब था, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभागों ने संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। खुदी सड़क, कचरे के ढेर और पानी की समस्या से परेशान इंदौरवासी दूरसंचार कॉलोनी: सड़क खोदकर छोड़ी, चार दिन से सुधार की मांग वार्ड 29 के विजय नगर निवासी कृष्णा अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्कीम नंबर 74 की दूरसंचार कॉलोनी में सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, काम के दौरान चार दिन में सड़क ठीक करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ। उन्होंने सड़क की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है। एमरल्ड-ओमैक्स ड्रीम: सड़क पर लगातार फेंका जा रहा कचरा वार्ड 36 के निवासी मिथिलेश पाण्डेय ने शिकायत दर्ज कराई है कि द एमरल्ड और ओमैक्स ड्रीम होम के बीच की सड़क पर लगातार कचरा फेंका जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, समय रहते सफाई नहीं हुई तो बारिश के दौरान परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। गंगा कॉलोनी: पाइपलाइन कटने से घरों में पानी की सप्लाई बंद वार्ड 4 के निवासी अरविंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि एयरपोर्ट रोड स्थित गंगा कॉलोनी में 10 अक्टूबर से नर्मदा जल की पाइपलाइन कटी हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित विभाग ने अब तक इसे दोबारा नहीं जोड़ा, जिससे घरों में नियमित जल प्रदाय बंद है। उन्होंने पाइपलाइन जल्द जोड़कर 14 अक्टूबर से जल प्रदाय शुरू कराने की मांग की है। अन्नपूर्णा रोड: दशहरा मैदान के सामने फिर जमा हुआ कचरा वार्ड 71 के निवासी अजय गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि अन्नपूर्णा रोड पर दशहरा मैदान के सामने कचरे का ढेर जमा हो रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस जगह पर खर्च होने के बावजूद कचरे की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कचरा हटवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

