समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पलिया विधानसभा क्षेत्र-137 से सपा के प्रदेश सचिव रेहान खान लखनऊ पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद केक काटकर खुशियां मनाई गईं। रेहान खान ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से मुलाकात कर लखीमपुर खीरी सहित आसपास के जनपदों में पार्टी की गतिविधियों और संगठन की स्थिति के बारे में जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने रेहान खान के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि रेहान खान पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। रेहान खान ने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से काम किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

